Shekhawati University,Sikar

Friday 3 June 2016

Shani Jayanti 2016& Yog In Hindi

Shani Jayanti 2016 & Zodiac sign/Rashi In Hindi

Shani Jayanti 2016 & Zodiac sign/Rashi In Hindi


ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर सूर्य एवं छाया के पुत्र शनि का जन्म हुआ था। इस वर्ष यह तिथि रविवार 5 जून को है। शनि का जन्म कृत्तिका नक्षत्र में हुआ था, यह सूर्य के स्वामित्व वाला नक्षत्र है। कृत्तिका के बाद रोहिणी नक्षत्र आता है। जिसके स्वामी चंद्रमा है। सूर्य एवं चंद्रमा जब वृषभ राशि में होते हैं, उस समय शनि जयंती आती है। शनि जयंती के समय शनि हमेशा वक्री रहता है।
तुला, वृश्चिक एवं धनु पर शनि की साढ़ेसाती है। मेष और सिंह पर शनि का ढय्या चल रहा है। इन राशियों के लिए शनि जयंती ज्यादा महत्वपूर्ण है। इन लोगों को विशेष दान एवं गरीबों की सेवा करनी चाहिए। यहां जानिए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार शनि जयंती पर राशि अनुसार कौन-कौन सी बातें ध्यान रखें...
मेष-चंद्र द्वितीय है और बुध भी राशि से निकल जाएगा। गुरु की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा। अचानक लाभ बढ़ने की आशा है। शनि ढय्या के प्रभाव से विवाद भी बढ़ेंगे एवं अजीब घटनाएं भी हो सकती हैं। आवेश एवं कार्य की अधिकता रहेगी।
क्या करें-शनि जयंती पर किसी गरीब को तेल एवं नमक का दान करें।
वृषभ- उच्च का चंद्र राशि में है। बुध का प्रवेश भी होगा। आय के साथ खर्चे भी बने रहेंगे। धन की प्राप्ति होगी एवं दोपहर में काम की अधिकता रहेगी। आवश्यक सभी काम दोपहर में करेंगे तो भाग्य का साथ मिलेगा। शाम को उदासी हो सकती है।
क्या करें- शनि जयंती पर गुड़ एवं चने का दान करें।
मिथुन-द्वादश चंद्रमा आरंभ में परेशानी में डाल सकता है। कुछ दिनों बाद से आय में सुधार होगा एवं कार्य में गति आएगी। निर्माण में व्यय हो सकता है। मेहमानों का आगमन होगा एवं कुछ मामुली विवाद भी हो सकते हैं। परिवार में कुछ मांगलिक काम होने की संभावना है।
क्या करें-शनि जयंती पर निर्धन को पूराने वस्त्र अन्नादि का दान करें।
कर्क-एकादश चंद्रमा से आरंभ अच्छा होगा। आगे कुछ तकलीफें आ सकती है। इन दिनों में कार्यों को टालने का प्रयास करें। विवादों से दूर रहें। 15 दिन बाद से स्थितियों में सुधार होगा एवं योजनाएं सफल होंगी। परिवार के साथ किसी आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा।
क्या करें-शनि जयंती पर गाय को हरा चारा खिलाएं एवं कुत्ते को रोटी दें।
सिंह-पिछले कुछ समय से शनि के ढय्या का असर बढ़ा है। आने वाले दिनों में काम को लेकर विचलित हो सकते हैं। काम पूरा होगा तो वर्चस्व में वृद्धि होगी और धन की आवक भी अच्छी बनी रहेगी। परिवार से वैचारिक मतभेद समाप्त होगा।
क्या करें-शनि जयंती पर पक्षियों को दाने डालें एवं किसी बुजुर्ग की मदद करें।
कन्या- नवम चंद्रमा रहेगा जो सभी प्रकार से हितकारी रहने की संभावना है। योजनाएं सफल होंगी एवं संतान की चिंता समाप्त होगी। माता से सुख प्राप्त होगा एवं भाई भी सहयोग प्रदान करेंगे। दोस्तों के साथ भ्रमण पर जाने का मौका मिलेगा।
क्या करें-शनि जयंती पर निर्धन को सत्तु का या चावल का दान करें।
तुला- बुध की दृष्टि समाप्त होगी एवं अष्टम चंद्रमा रहेगा। आरंभ में कठिनाई आ सकती है। आपकी निंदा हो सकती है। आय कमजोर होगी एवं अज्ञात चिंता हो सकती है। बुधवार से स्थितियों में सुधार होगा। व्यर्थ खर्चों में कमी आएगी।
क्या करें-शनि जयंती पर निर्धन को खाने की वस्तुएं एवं फल का दान करें।
वृश्चिक- शनि-मंगल दोनों राशि में वक्री हैं। चंद्र की दृष्टि से राहत प्राप्त होगी। आय अच्छी रहेगी एवं बाधाएं समाप्त होंगी। नए काम प्राप्त होंगे। पड़ोसी से विवाद हो सकता है, इसके अलावा अन्य कोई परेशानी आने की संभावना नहीं है।
क्या करें-शनि जयंती पर निर्धन को अन्न एवं परिंदों को जल की व्यवस्था करें।
धनु- षष्ठम चंदमा से सामान्य समय रहेगा। मन में उदासी रहेगी एवं कुछ करने का मन नहीं होगा। निकट भविष्य में शानदार समय का आरंभ होगा। हर ओर से सहयोग प्राप्त होगा एवं आय भी बेहतर रहेगी।
क्या करें-शनि जयंती पर किसी असहाय बुजुर्ग की मदद करें एवं अन्नदान करें।
मकर- राशि स्वामी शनि की दृष्टि से अज्ञात चिंता रहेंगी, किंतु आय अच्छी रहेगी। परिवार से सुख मिलेगा एवं नए काम की प्राप्ति होगी। विवादित मामलों मे जीत होगी एवंं प्रसन्नता प्राप्त होने के साथ बड़ा लाभ मिलने की संभावना है।
क्या करें-शनि जयंती पर पशुओं के पानी, हरी घास एवं अन्न का दान करें।
कुंभ-चतुर्थ चंद्रमा से आय में कमी आ सकती है एवं क्रोध की अधिकता रहेगी। कुछ दिन बाद सब ठीक होने लगेगा। संतान से सुख प्राप्त होगा एवं नई जिम्मेदारी प्राप्त होने के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा का योग है।
क्या करें-शनि जयंती पर निर्धन को मिष्ठान्न का दान करें।
मीन- परिवार से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। खर्च की अधिकता रहेगी। कुछ दिन बाद हालात में सुधार होगा एवं संतान से सहयोग प्राप्त होगा। कार्य की अधिकता होगी। उत्सवों में शामिल होने का मौका मिलेगा।
क्या करें- शनि जयंती पर निर्धन को फल एवं रस का दान करें।
Shani Jayanti 2016 & Zodiac sign/Rashi In Hindi, shani jayanti & yog in hindi, effects of shani mahadasha, effects of shani sade sati, shani in kundli

No comments:

Post a Comment

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...