Shekhawati University,Sikar
Showing posts with label khatu shyamji. Show all posts
Showing posts with label khatu shyamji. Show all posts

Tuesday, 12 July 2016

Khatushyamji News:Drone Camera Capture Pictures In Khatushyamji Sikar

Khatushyamji News:खाटूधाम में उड़ा ड्रोन कैमरा, इस मकसद से करवाई चप्पे-चप्पे की रिकॉर्डिंग

khatu shyamji news,khatu news,khatu shyam news,sikar news,khatu shyamji, drone camera in khatu, khatu drone news, drone capture pictures in khatushyamji, sikar drone news, encroachment news khatu, encroachment in khatushyam ji

Khatushyamji News /खाटूधाम में मंगलवार को ड्रोन कैमरा नजर आया। आसमान में कम ऊंचाई पर उड़ता यह कैमरा कौतुहल का विषय रहा। कैमरे ने खाटू धाम के प्रमुख मार्गों के चप्पे-चप्पे को कैद किया है। इसके लिए खाटू में दिल्ली से विशेष टीम आई थी। दांतारामगढ़ तहसीलदार सरदार सिंह गिल ने ड्रोन कैमरा ऑपरेटर रोहित कश्यप एवं रवि को साथ लेकर कस्बे के सभी मार्गों का ड्रोन कैमरे से रिकोर्डिंग करवाई।

गौरतलब है कि हाईकोर्ट में खाटूधाम में अतिक्रमणों को तोडऩे का मामला चल रहा है। जिसको लेकर जिला कलक्टर ड्रोन कैमरे से कस्बे के प्रमुख रास्तों की सीडी बनाकर उच्च न्यायालय में पेश कर सकते हैं।

ड्रोन कैमरा टीम ने सबसे पहले गढ़वाली धर्मशाला से मंदिर सहित आसपास के मार्गों, केहरपुरा तिराहे से लामिया तिराहा, श्री श्याम कुण्ड मार्ग,शनि मंदिर चौराहा, खातियान मोहल्ला, नए श्याम कुण्ड मार्ग से लामिया तिराहा एवं राजकीय अस्पताल के पास से लामिया रोड, अस्पताल चौराहा, पुराना बस स्टेण्ड, मुख्य बाजार कबुतरिया चौक, तोरण द्वार आदि मार्गों की रिकॉर्डिंग की।

Thursday, 17 March 2016

KhatuShyam baba temple mela/fair-devotees of surajgarh offer nishan to baba shyam

KhatuShyam baba temple mela/fair- 367 साल से खाटूधाम के शिखर पर लहराता है सिर्फ इनका निशान



खाटूश्याम का फाल्गुन लक्खी मेला परवान है। मेले के दौरान बाबा श्याम को लाखों निशान चढ़ाए जाएंगे, मगर सूरजगढ़ का निशान सबसे खास है। इससे जुड़ा इतिहास भी बेहद रोचक है। यही वो निशान है, जो मेले के दौरान चढ़ाए जाने के बाद सालभर बाबा श्याम के मुख्य शिखरबंद पर लहराता है। झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ से श्याम भक्त हर साल बड़े उत्साह से गाजे-बाजे के साथ अपनी ही धुन नाचते-गाते खाटू पहुंचकर यह निशान लखदातार का अर्पित करते हैं। इसे सूरजगढ़ वालों के निशान के नाम से जाता है। खास बात यह है कि सूरजगढ़ वालों के इस जत्थे में कस्बे व आस-पास के लगभग 15 हजार से ज्यादा श्रद्धालु शामिल होते हैं। ये श्रद्धालु पैदल ही खाटूधाम पहुंचते हैं। निशान चढ़ाने के बाद पैदल ही घर लौटते हैं। यह परम्परा 367 साल से जारी है।
यह है पहचान
सूरजगढ़ वाला निशान लेकर आने वाले श्रद्घालुओं की अलग ही पहचान है। ज्यादातार श्रद्धालु पगड़ी बांधे होते हैं। इसके अलावा सिर पर सिगड़ी भी रखे होते हैं, जिसमें ज्योत जलती रहती है। कहते हैं कि रास्ते में भले ही आंधी-तुफान या बारिश आए, मगर सिगड़ी में बाबा की ज्योत निरंतर जलती रहती है।
दल सूरजगढ़ से रवाना
सूरजगढ़ से बाबा श्याम का निशान लेकर जत्था रवाना हो चुका है। जत्थे ने कस्बे के वार्ड 18 स्थित पुराने श्याम मंदिर से खाटू धाम के लिए रवानगी ली। निशान पदयात्रा के साथ ढप कलाकार भजन व धमाल गाते हुए चल रहे हैं। पदयात्रा का कस्बे में जगह-जगह फूल बरसा कर स्वागत किया  जा रहा है। इससे पहले सोमवार रात्रि को मंदिर परिसर में जागरण हुआ।  पदयात्रा सूरजगढ़ से सुलताना, गुढ़ा, उदयपुरवाटी, गुरारा, मंढा होते हुए खाटूश्यामजी पहुंचेगी। द्वादशी को यह निशान बाबा श्याम को चढ़ाया जाएगा।
यूं शुरू हुई परम्परा
khatushyambaba temple

दंतकथा है कि सीकर के खण्डेला में बाबा श्याम का एक भक्त था। वह खण्डेला से खाटूधाम निशान लेकर जाता था। उसने एक बार दावा किया था कि बाबा श्याम ने सपने में आकर उसे खण्डेला की बजाय सूरजगढ़ से आकर निशान चढ़ाने को कहा। तब वह भक्त सूरजगढ़ में रहने लगा और वहां से निशान आकर चढ़ाने लगा।
उनके बाद भक्त मंगलाराम यादव और सांवलराम ने सूरजगढ़ की इस परम्परा को आगे बढ़ाया। वर्तमान में भी सूरजगढ़ के लोग सदियों पुरानी यह परम्परा बड़ी श्रद्धा से निभा रहे हैं। यह भी कहा जाता है कि सूरजगढ़ के अमरचंद भोजराजका का परिवार भी 1752 में सूरजगढ़ से प्रथम निशान ले जाकर खाटू चढ़ाया था।

Tuesday, 15 March 2016

Khatushyam baba temple mela/fair 2016

Khatushyam baba temple mela/fair 2016:24 hr live darshan to khatushyam temple

khatu shyamji live darshan


फाल्गुनी लक्खी मेले में सोमवार को बाबा श्याम के सिहांसन को सोने से सजाया गया। बाबा का दरबार कोलकाता से मंगवाए गए गुलाब, चंम्पा, चमेली, रजनीगंधा, मोगरा आदि रंग बिरंगे फूलों से भी महका।
श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहनदास चौहान,मंत्री प्रताप सिंह चौहान व कोषाध्यक्ष श्याम सिंह चौहान ने बताया कि रविवार रात दो बजे से बाबा के सिंहासन को सोने से सजाना शुरू किया था।
सोमवार सुबह पट खुले तो हर कोई बाबा की एक झलक पाने को बेताब दिखा। मेले में श्याम भक्तों की सुविधा को देखते हुए श्री श्याम मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने मंदिर को 24 घंटे खुले रखने का निर्णय लिया है।
कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि 14 मार्च से मेले के समापन तक बाबा का दरबार अनवरत खुला रहेगा। पहले दर्शनों का समय तय था। अब 24 घंटे दर्शन किए जा सकेंगे, जो श्याम दीवानों के लिए बड़ी सौगात है।

Wednesday, 9 March 2016

Khatushyam baba mela/fair 2016 starts today

Khatushyam baba mela/fair 2016-कड़ी सुरक्षा के बीच आज से शुरू होगा खाटू का लक्खी मेला

khatushyam baba mela 2016 starts today


खाटूश्यामजी. लखदातार बाबा श्याम का फाल्गुन लक्खी मेला औपचारिक तौर पर गुरुवार से शुरू होगा। बंगाल के कारीगरों ने मंदिर परिसर का आकर्षक ढंग से सजाया गया है। प्रशासन ने सुरक्षा व मूलभूत सुविधाओं की तैयारियों को बुधवार को अंतिम रूप दिया। मुख्य मेला 18 मार्च को भरेगा।

बाबा श्याम के मेलें के लिए रींगस से लेकर सरकारी पार्किंग तक भण्डारे लगाए जा रहे है । प्रशासन ने इस बार ग्राम में भण्डारों की अनुमती नहीं दी है। 15 किलोमीटर के इस मार्ग पर करीब दर्जनों भण्डारे लगेंगें । भण्डारों के लिए पाण्डाल लगभग तैयार हो गए ।
khatushyam baba temple mela 2016 starts today
इन भण्डारों में चाय, नाश्ता, फल आदि से से लेकर भोजन, आवास व चिकित्सा आदि की सुविधा भी रहती है । तो कई भण्डारों में जलपान, आईसक्रीम, संतरा, गन्ना का ज्यूस,टॉफी, बिस्किट आदि की व्यवस्था की जाती है ।
khatushyam baba temple mela 2016 starts

बाबा श्याम के दरबार में भक्तों की संख्या बढऩे के साथ ही मेला अवधि को भी बढ़ाया गया है।। पहले मेला एकादशी को हुआ करता था। उसके बाद दो दिन तथा पांच साल पहले तक दशमी, एकादशी व द्वादशी का मेला लगता था। इसके बाद एक एक दिन बढ़ाते बढ़ाते इस बार मेला ग्यारह दिन का कर दिया है। दस से बीस मार्च तक चलेगा।
khatushyam baba temple mela 2016 bhajan

मेले को लेकर बाजार में दुकाने सजकर तैयार हो गई है। मेले में खान पान, चूरन, सुखी सब्जी, खिलौने,साडिय़ा, रजाई,कुर्ता पजामा व अन्य रेडिमेड कपड़े, रंग-गुलाल, सिन्दुर आदि अनेक प्रकार की दुकाने लगी है। मनोंरजन के लिए झूले, सर्कस आदि भी लगाए जा रहे है।
khatushyam baba temple mela 2016

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...