Shekhawati University,Sikar
Showing posts with label khatushyamji news. Show all posts
Showing posts with label khatushyamji news. Show all posts

Monday, 5 February 2018

Khatushyamji Mela Fair 2018:खाटूश्यामजी फाल्गुनी मेला 2018

Khatushyam ji Mela Fair 2018:खाटूश्यामजी फाल्गुनी मेला 2018

Khatushyamji News,Khatushyamji Mela 2018,Sikar news,sikar latest news,khatushyam ji,khatu,khatu fair 2018,Khatushyamji Temple Live darshan 2018, खाटूश्यामजी फाल्गुनी मेला 2018
Khatushyam ji Mela Fair 2018:खाटूश्यामजी फाल्गुनी मेला 2018

खाटूश्यामजी.फाल्गुनी लक्खी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को इस बार 5 से 6 घंटे में दस किमी का सफर तय करने के बाद बाबा श्याम के दीदार होंगे। मेले में खाटूधाम पहुंचे श्याम भक्तों को रींगस रोड पर बने सरकारी पार्किंग के सामने बने मुख्य प्रवेश द्वार से होकर बिजली ग्रिड के पास से होते हुए खटीकान मोहल्ला, केहरपुरा तिराहा से होकर लामिया तिराहे से लगी बल्लियों एवं पाइप की लाइन से होकर लखदातार मैदान में बने जिगजैग से गुजर कर रावण टीबे के पास तिलकिया कृषि फार्म में बने जिगजैग से होते हुए कुमावत कृषि फार्म के रास्ते से होते हुए श्री श्याम बगीची के पास बने मुख्य मेला मैदान के जिगजैग में आने के बाद मुख्य मंदिर परिसर में प्रवेश करने के बाद लखदातारी श्याम के दर्शन होंगे। उक्त सभी व्यवस्थाएं जिला प्रशासन की देखरेख में श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से की जा रही है। मेले में भीड़ के दबाव को देखते हुए जिगजैग व्यवस्था को काम में लिया जा सकता है।

Khatushyamji Mela Fair 2018:खाटूश्यामजी फाल्गुनी मेला 2018:KHATUSHYMJI Temple Live Darshn:



Khatushyamji Mela Fair 2018:खाटूश्यामजी फाल्गुनी मेला 2018:150 मजदूर कर रहे हैं काम


दर्शन मार्ग में जीगजैग, रेलिंग सहित साफ सफाई व्यवस्था करने के लिए तकरीबन 150 मजदूर काम कर रहे हैं। यह मजदूर गत दस दिन पहले से ही काम में जुटे हैं।

Khatushyamji Mela Fair 2018:खाटूश्यामजी फाल्गुनी मेला 2018:लगेंगे एक दर्जन डोम


मेले के दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से एक दर्जन के करीब डोम लगाए जाएंगे। जिनमें स्काउट्स, पुलिस, श्रद्धालुओं के विश्राम आदि के लिए व्यवस्था की जाएगी।

Khatushyamji Mela Fair 2018:खाटूश्यामजी फाल्गुनी मेला 2018:पांच बुकिंग, दो रिजर्वेशन काउंटर होंगे शुरू, ट्रेनों में बढ़ेंगे कोच


रींगस.बाबा श्याम के वार्षिक लक्खी मेले को लेकर रेलवे प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए रविवार को डीसीएम हरफूल सिंह ने रींगस रेलवे स्टेशन का दौरा किया तथा स्टेशन की सुविधाओं में विस्तार के लिए दिशा निर्देश दिए। रेलवे स्टेशन पर नए प्लेटफार्म का निर्माण चल रहा है जिसके कारण यात्रियों को पीने के पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। पानी की व्यवस्था के लिए आईओडब्ल्यू व निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया। पांच बुकिंग काउंटर के साथ दो एटीवीएम व दो रिजर्वेशन काउंटर मेले पर यात्रियों को टिकट के लिए उपलब्ध रहेंगे। प्लेटफार्मो पर छाया व लाइट के लिए विशेष इंतजामात किए जा रहे हंै। डीसीएम ने ट्रेनों में बेटिकट यात्रियों की भी जांच की।

Khatushyamji Mela Fair 2018:खाटूश्यामजी फाल्गुनी मेला 2018:प्लेट फार्मो के बीच बनेगा विशेष मार्ग


ब्रोडगेज निर्माण के चलते प्लेटफार्म एक से दो व तीन पर जाने के लिए कोई सुविधा नहीं है जिससे मेले में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। डीसीएम ने बताया कि ठेकेदार को निर्माण पूरा करने के लिए कहा गया है। साथ ही यात्री सुविधा के लिए प्लेट फार्मो के बीच विशेष मार्ग तैयार करवाया जाएगा। प्लेटफार्म पर यात्री सुविधा काउंटर भी शुरू किए जाएंगे जहां पूछताछ व मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

How to reach Khatushyamji:ट्रेनों में बढेंगे कोच

Trains To Khatushyam ji | Delhi to Ringus Trains| Khatushyamji mela special Trains
मेले के दौरान यात्री भार को देखते हुए सवारी गाडिय़ों में कोच की संख्या बढ़ाई जाएगी। 
उदयपुर, फुलेरा व अजमेर सें चलने वाली गाडिय़ो में 22 से 28 फरवरी तक अतिरिक्त कोच का संचालन होगा। रेलवे द्वारा मेला विशेष गाडिय़ों के संचालन पर भी विचार कर रहा है। यात्री सुरक्षा के लिए रींगस स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ की 50 जवानों का अतिरिक्त जाप्ता भी लगाया जाएगा। डीसीएम हरफूल सिंह ने बताया कि मेले के दौरान यात्री सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। मेले से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएगी।

Thursday, 17 March 2016

KhatuShyam baba temple mela/fair-devotees of surajgarh offer nishan to baba shyam

KhatuShyam baba temple mela/fair- 367 साल से खाटूधाम के शिखर पर लहराता है सिर्फ इनका निशान



खाटूश्याम का फाल्गुन लक्खी मेला परवान है। मेले के दौरान बाबा श्याम को लाखों निशान चढ़ाए जाएंगे, मगर सूरजगढ़ का निशान सबसे खास है। इससे जुड़ा इतिहास भी बेहद रोचक है। यही वो निशान है, जो मेले के दौरान चढ़ाए जाने के बाद सालभर बाबा श्याम के मुख्य शिखरबंद पर लहराता है। झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ से श्याम भक्त हर साल बड़े उत्साह से गाजे-बाजे के साथ अपनी ही धुन नाचते-गाते खाटू पहुंचकर यह निशान लखदातार का अर्पित करते हैं। इसे सूरजगढ़ वालों के निशान के नाम से जाता है। खास बात यह है कि सूरजगढ़ वालों के इस जत्थे में कस्बे व आस-पास के लगभग 15 हजार से ज्यादा श्रद्धालु शामिल होते हैं। ये श्रद्धालु पैदल ही खाटूधाम पहुंचते हैं। निशान चढ़ाने के बाद पैदल ही घर लौटते हैं। यह परम्परा 367 साल से जारी है।
यह है पहचान
सूरजगढ़ वाला निशान लेकर आने वाले श्रद्घालुओं की अलग ही पहचान है। ज्यादातार श्रद्धालु पगड़ी बांधे होते हैं। इसके अलावा सिर पर सिगड़ी भी रखे होते हैं, जिसमें ज्योत जलती रहती है। कहते हैं कि रास्ते में भले ही आंधी-तुफान या बारिश आए, मगर सिगड़ी में बाबा की ज्योत निरंतर जलती रहती है।
दल सूरजगढ़ से रवाना
सूरजगढ़ से बाबा श्याम का निशान लेकर जत्था रवाना हो चुका है। जत्थे ने कस्बे के वार्ड 18 स्थित पुराने श्याम मंदिर से खाटू धाम के लिए रवानगी ली। निशान पदयात्रा के साथ ढप कलाकार भजन व धमाल गाते हुए चल रहे हैं। पदयात्रा का कस्बे में जगह-जगह फूल बरसा कर स्वागत किया  जा रहा है। इससे पहले सोमवार रात्रि को मंदिर परिसर में जागरण हुआ।  पदयात्रा सूरजगढ़ से सुलताना, गुढ़ा, उदयपुरवाटी, गुरारा, मंढा होते हुए खाटूश्यामजी पहुंचेगी। द्वादशी को यह निशान बाबा श्याम को चढ़ाया जाएगा।
यूं शुरू हुई परम्परा
khatushyambaba temple

दंतकथा है कि सीकर के खण्डेला में बाबा श्याम का एक भक्त था। वह खण्डेला से खाटूधाम निशान लेकर जाता था। उसने एक बार दावा किया था कि बाबा श्याम ने सपने में आकर उसे खण्डेला की बजाय सूरजगढ़ से आकर निशान चढ़ाने को कहा। तब वह भक्त सूरजगढ़ में रहने लगा और वहां से निशान आकर चढ़ाने लगा।
उनके बाद भक्त मंगलाराम यादव और सांवलराम ने सूरजगढ़ की इस परम्परा को आगे बढ़ाया। वर्तमान में भी सूरजगढ़ के लोग सदियों पुरानी यह परम्परा बड़ी श्रद्धा से निभा रहे हैं। यह भी कहा जाता है कि सूरजगढ़ के अमरचंद भोजराजका का परिवार भी 1752 में सूरजगढ़ से प्रथम निशान ले जाकर खाटू चढ़ाया था।

Tuesday, 15 March 2016

Khatushyam baba temple mela/fair 2016

Khatushyam baba temple mela/fair 2016:24 hr live darshan to khatushyam temple

khatu shyamji live darshan


फाल्गुनी लक्खी मेले में सोमवार को बाबा श्याम के सिहांसन को सोने से सजाया गया। बाबा का दरबार कोलकाता से मंगवाए गए गुलाब, चंम्पा, चमेली, रजनीगंधा, मोगरा आदि रंग बिरंगे फूलों से भी महका।
श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहनदास चौहान,मंत्री प्रताप सिंह चौहान व कोषाध्यक्ष श्याम सिंह चौहान ने बताया कि रविवार रात दो बजे से बाबा के सिंहासन को सोने से सजाना शुरू किया था।
सोमवार सुबह पट खुले तो हर कोई बाबा की एक झलक पाने को बेताब दिखा। मेले में श्याम भक्तों की सुविधा को देखते हुए श्री श्याम मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने मंदिर को 24 घंटे खुले रखने का निर्णय लिया है।
कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि 14 मार्च से मेले के समापन तक बाबा का दरबार अनवरत खुला रहेगा। पहले दर्शनों का समय तय था। अब 24 घंटे दर्शन किए जा सकेंगे, जो श्याम दीवानों के लिए बड़ी सौगात है।

Wednesday, 9 March 2016

Khatushyam baba mela/fair 2016 starts today

Khatushyam baba mela/fair 2016-कड़ी सुरक्षा के बीच आज से शुरू होगा खाटू का लक्खी मेला

khatushyam baba mela 2016 starts today


खाटूश्यामजी. लखदातार बाबा श्याम का फाल्गुन लक्खी मेला औपचारिक तौर पर गुरुवार से शुरू होगा। बंगाल के कारीगरों ने मंदिर परिसर का आकर्षक ढंग से सजाया गया है। प्रशासन ने सुरक्षा व मूलभूत सुविधाओं की तैयारियों को बुधवार को अंतिम रूप दिया। मुख्य मेला 18 मार्च को भरेगा।

बाबा श्याम के मेलें के लिए रींगस से लेकर सरकारी पार्किंग तक भण्डारे लगाए जा रहे है । प्रशासन ने इस बार ग्राम में भण्डारों की अनुमती नहीं दी है। 15 किलोमीटर के इस मार्ग पर करीब दर्जनों भण्डारे लगेंगें । भण्डारों के लिए पाण्डाल लगभग तैयार हो गए ।
khatushyam baba temple mela 2016 starts today
इन भण्डारों में चाय, नाश्ता, फल आदि से से लेकर भोजन, आवास व चिकित्सा आदि की सुविधा भी रहती है । तो कई भण्डारों में जलपान, आईसक्रीम, संतरा, गन्ना का ज्यूस,टॉफी, बिस्किट आदि की व्यवस्था की जाती है ।
khatushyam baba temple mela 2016 starts

बाबा श्याम के दरबार में भक्तों की संख्या बढऩे के साथ ही मेला अवधि को भी बढ़ाया गया है।। पहले मेला एकादशी को हुआ करता था। उसके बाद दो दिन तथा पांच साल पहले तक दशमी, एकादशी व द्वादशी का मेला लगता था। इसके बाद एक एक दिन बढ़ाते बढ़ाते इस बार मेला ग्यारह दिन का कर दिया है। दस से बीस मार्च तक चलेगा।
khatushyam baba temple mela 2016 bhajan

मेले को लेकर बाजार में दुकाने सजकर तैयार हो गई है। मेले में खान पान, चूरन, सुखी सब्जी, खिलौने,साडिय़ा, रजाई,कुर्ता पजामा व अन्य रेडिमेड कपड़े, रंग-गुलाल, सिन्दुर आदि अनेक प्रकार की दुकाने लगी है। मनोंरजन के लिए झूले, सर्कस आदि भी लगाए जा रहे है।
khatushyam baba temple mela 2016

Monday, 29 February 2016

Khatushyamji mela/fair 2016-facebook and whatsapp use in khatu mela sikar

Khatushyamji mela/fair 2016


खाटूश्यामजीप्रशासन ने खाटूश्यामजी के लक्खी फाल्गुनी मेले में हाईटेक तरीके से निर्देशों व सामान्य जानकारी को प्रचारित कर रहा है। व्हाट्सएप व फेसबुक पर जानकारी डाली जा रही है, ताकि हर व्यक्ति तक क्या करना और क्या नहीं करने की जानकारी पहुंच सके।
ये दिए जा रहे हैं दिशा निर्देश
-रींगस से खाटू रोड़ पर वाहनों का आवागमन बंद। केवल पैदल यात्री चलेंगे।
-वाहन मंढा मोड से खाटू आएंगे। वापसी सांवलपुरा होते हुए होगी।
-पार्किंग निशुल्क रहेगी।
-मंदिर में बैग, मोबाइल आदि सामान ले जाने की अनुमति नहीं है।
-पूरा मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।  
-श्रद्धालु रींगस रोड से पावर ग्रिड केहरपुरा तिराहा, चारण मैदान, लामिया तिराहा, मेला मैदान से श्याम मंदिर पहुंचेंगे।  
-यात्री अपने जूते चप्पल गाड़ी या धर्मशाला में छोङकर आए।
-वीआईपी दर्शन की कोई व्यवस्था नहीं है। वाहनों के कस्बे में प्रवेश की अनुमति नहीं है।  
-मेले में आने वाले यात्री अपने बच्चों के गले में उसका नाम पता और मोबाइल नम्बर लिखकर आईडी कार्ड डाले।
-मेले के दौरान डीजे और पेट पलायन पर पूर्णतया पाबंदी रहेगी।
श्याम बाबा के मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को फेसबुक और व्हाट्सएप के जरीए भी मेला निर्देशों के बारे में सूचित कर रहे हैं। इससे उनको मेले में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आएगी।
तेजपाल सिंह, पुलिस उप अधीक्षक, रींगस
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...